पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के मुख्य संरक्षक बिलावल भुट्टो जरदारी ने बेतुका बयान दिया है। उन्होंने भारत को चेतावनी देते हुए कहा कि कश्मीर पाकिस्तान का हिस्सा है और वो इसे हासिल करके रहेंगे। उन्होंने कहा कि वो कश्मीर का एक इंच भी भारत को नहीं देंगे। पूर्व प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी के आवास से पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बिलावल ने कहा कि मैं पूरा कश्मीर वापस लूंगा। मैं इसका एक इंच भी भारत के लिए नहीं छोड़ूंगा। क्योंकि कश्मीर सिर्फ पाकिस्तान का है। पाकिस्तान के बाकी प्रोविंस की तरह कश्मीर भी हमारा है। 15 सितंबर को ही बिलावल ने घोषणा की थी कि वे 2018 के आम चुनाव में अपनी मां की परंपरागत सीट एनए 207 से ही उम्मीदवार होंगे। बिलावत ने इमरान खान के धरनेकी भी आलोचना की और इसे पूर्वाग्रह का मामला बताया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।