दिल्ली की पटियाला कोर्ट ने शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और तीन अन्य आम आदमी पार्टी के नेताओं के खिलाफ मानहानि मामले में आरोप तय कर दिए। पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल के बेटे अमित सिब्बल की ओर से दायर एक मामले में अदालत ने इन पर आरोप तय किए। तीन अन्य नेताओं में दिल्ली के पूर्व मंत्री मनीष सिसोदिया, आम आदमी पार्टी के प्रशांत भूषण और पार्टी की ही पूर्व नेता शाजिया इल्मी शामिल है। गौरतलब है कि केजरीवाल ने 2013 में एक संवाददाता सम्मेलन में अमित सिब्बल पर निजी लाभ के लिए शक्तियों के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए कहा था कि वे ऐसे समय में दूरसंचार कंपनी वोडाफोन की तरफ से सर्वोच्च न्यायालय में पेश हो रहे हैं। जब उनके पिता केंद्रीय संचार मंत्री हैं। चारों नेताओं ने अपने दोष कबूल करने से इंकार कर दिया। जिसके बाद अदालत ने गवाहों के बयान दर्ज करने के लिए 17 जनवरी, 2015 की तिथि तय की है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।