लद्दाख में चीनी सैनिकों की घुसपैठ का एक और ताजा मामला सामने आया है। चुमार इलाके में एक नई जगह पर करीब 50 चीनी सैनिक घुस आए हैं। गौरतलब है कि चुमार में पहले से ही एक अन्य पॉइंट पर चीनी और भारतीय सैनिक आमने-सामने डटे हुए हैं। इसके अलावा देमचोक में भी इसी तरह के हालात बने हुए हैं। शनिवार को ही भारत ने साफ किया था कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चीन के राष्ट्रपति से लद्दाख पर घुसपैठ के मामले पर की गई बातचीत के नतीजों पर नजर रख रहा है। मगर इस बातचीत का कोई सकारात्मक नतीजा नहीं दिख रहा है। चुमार और डेमचोक में तो पहले से ही यथास्थिति बनी हुई थी, मगर अब एक और जगह पर चीनी सैनिकों ने घुसपैठ कर दी है।विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सैयद अकबरुद्दीन ने एक सवाल के जवाब में आज कहा था कि कूटनीतिक पहल के नतीजे तुरंत देखने को नहीं मिलते हैं और हम नजर रख रहे हैं कि बातचीत के क्या परिणाम रहते हैं। उन्होंने कहा, श्कूटनीति कोई इन्स्टेंट कॉफी नहीं है। जो लोग इसकी प्रक्रिया को नहीं जानते हैं, उनके लिए उसे समझना मुश्किल है।श्
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।