अलकायदा ने खोली भारत में शाखा!
(International)
आतंकवादी संगठन अल-कायदा ने भारत में अपना ब्रांच खोल दिया है और पाकिस्तानी मूल के शख्स अलीम उमर को भारत का चीफ बनाया गया है। एनआईए अब आतंकी संगठन के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की तैयारी कर रही है । करीब 15 दिन पहले ही अल-कायदा प्रमुख अयमान अल-जवाहिरी ने कहा था कि संगठन भारतीय उपमहाद्वीप में अपनी नई शाखा खोलेगा। इंटरनेट पर अपलोड किए गए 55 मिनट के एक वीडियो में जवाहिरी को यह कहते दिखाया गया था कि नई ब्रांच इस्लामी राज को बढ़ावा देगी और भारतीय उपमहाद्वीप में जिहाद का झंडा बुलंद करेगी। उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीएनएन को दिए इंटरव्यू में अल-कायदा का जिक्र किया था और कहा था कि संगठन भारतीय मुसलमानों को बरगलाने के अपने मकसद में कामयाब नहीं हो पाएगा। सूत्रों ने बताया कि आईएसआईएस के साथ जिहाद में शामिल होने के लिए महाराष्ट्र से जो चार लड़के गए थे, उनको भेजने वालों की पहचान हो गई है। गौरतलब है कि आतंकी संगठन ने हाल में ही एक ऐसा वीडियो जारी किया था जिसमें आईएसआईएस प्रमुख अल-बगदादी का संदेश हिंदी सहित तमाम भारतीय भाषाओं में लिखा हुआ था। बताया जा रहा है कि ऐसे सबटाइटल लिखने वाले शख्स की भी पहचान हो गई है। वह कर्नाटक के भटकल गांव का निवासी बताया जा रहा है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।