अमेरिका यात्रा के दौरान उपवास पर रहेंगे मोदी
(India)
पीएम नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ होने वाले डिनर में कुछ खा नहीं पाएंगे। अमेरिका की यात्रा के दौरान नवरात्री पर्व हैं और नवरात्र में पीएम मोदी उपवास रखते हैं। इस कारण वे डिनर बैठकों में सिर्फ पानी पिएंगे। मोदी 27 सितंबर को उन्मूलन कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे और उसी दिन संयुक्त राष्ट्र में मोदी का हिंदी में भाषण होगा। इसके साथ ही 27 सितंबर को पीएम ग्राउंड जीरो जाएंगे। जहां वे 9ः11 हमले मंे मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देंगे। अपने अमेरिकी दौरे के दौरान पीएम मोदी गांधी प्रतिमा, लिंकन और मार्टिन लूथर किंग मेमोरियल का भी दौरा करेंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।