केंद्रीय जल संसाधन और नदी विकास मंत्री उमा भारती ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर दो और योजनाओं का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि नदियों के विकास के लिए दीनदयाल सुजलाम योजना शुरू की जाएगी। नदियों की शुद्धता के लिए दीनदयाल सुजलाम योजना में पहले यमुना और गंगा को स्वच्छ किया जाएगा। इस योजना का खाका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से अपने भाषण में पेश किया था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।