‘साल में कम से कम 100 घंटे सफाई पर खर्च करें’
(India)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो अक्टूबर से देश में सफाई अभियान की शुरुआत की घोषणा करते हुए लोगों से अपील की कि साल में कम से कम 100 घंटे सफाई पर खर्च करें। उन्होंने कहा कि गांधी जयंती के दिन वह खुद सड़कों पर झाड़ू लगाने निकलेंगे। उन्होंने सफाई के लिए नया नारा भी दिया-न गंदगी करूंगा, न करने दूंगा। प्रधानमंत्री ने बेकार कानूनों को हटाने की जरूरत बताते हुए कहा कि कुछ ऐसे कानून आज भी अमल में हैं जिनकी कोई उपयोगिता नहीं है। प्रधानमंत्री ने इसी क्रम में हाल ही में शुरू की गई जनधन योजना की सफलता की चर्चा करते हुए कहा कि इस योजना के तहत चार करोड़ लोगों ने खाते खुलवाए तथा इस तरह 1500 करोड़ रुपये बैंक में आ गए। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में गैर भाजपाशासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा हूटिंग की घटना को भाजपा ने गंभीरता से लिया है। भाजपा की कर्नाटक इकाई ने पार्टी कार्यकर्ताओं से पीएम की दो दिवसीय यात्रा पर विपक्षी नेताओं और मुख्यमंत्री की हूटिंग की किसी तरह की घटना से बचने का निर्देश जारी किया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।