गरबा समारोह को लेकर विवादास्पद बयान देने वाले सूफी इमाम मेहंदी हसन को गिरफ्तार कर लिया गया है. मेहंदी हसन पर धार्मिक भावनाओं के अपमान का आरोप लगा है. उनके बयान पर विश्व हिंदू परिषद और अन्य हिंदूवादी संगठनों के विरोध के बाद खेड़ा जिला पुलिस ने यह कार्रवाई की। मेहंदी हसन ने कहा था कि गरबा पर राक्षसों का कब्जा हो गया है। ये वही इमाम हैं, जिन्होंने 2011 में नरेंद्र मोदी को मंच पर मुस्लिम टोपी पहनानी चाही थी, लेकिन गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री ने इससे इनकार कर दिया था। खेड़ा गांव में इमाम हुसैन ने कहा कि गरबा एक धार्मिक त्योहार नहीं, बल्ि इन राक्षसों के लिए मनोरंजन है. इमाम मेहंदी हुसैन ने रविवार को कहा, ‘साधु और संत गरबा में नजर नहीं आते. इनमें फिल्मन एक्टसर्स और आपराधिक पृष्ठरभूमि के लोग भड़काऊ कपड़ों में नाचते नजर आते हैं’
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।