‘बड़े दामादों’ को देना होगा विदेशी दौरों का पूरा हिसाब
(India)
गांधी परिवार के दामाद और प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा पर दबाव बढ़ता जा रहा है। अब उन्हें अपने विदेशी दौरे का पूरा हिसाब किताब देना होगा। ना केवल वाड्रा को ब्लकि देश के टॉप वीआईपीज को अब अपने विदेशी दौरे की पूरी जानकारी सरकार को देनी होगी। इस लिस्ट में वाड्रा के साथ 2 पूर्व प्रधानमंत्रियों के भी दामाद शामिल हैं। इस नए आदेश के मुताबिक अब इन वीआईपी को अपने विदेश यात्रा की जानकारी दिल्ली पुलिस को देनी होगी। प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा और उनकी सास मॉरीन वाड्रा को भी इस बारे में चिट्ठी भेजी है। इनके अलावा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के दामाद रंजन भट्टाचार्य और पोती निहारिका को भी खत लिखा गया है। पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के दामाद आईपीएस अशोक पटनायक और उनके बेटे रोहन पटनायक और उनके दामाद प्रफेसर विजय तनखा के साथ-साथ उनके दो बेटों माधव और राधव को भी इस आदेश की कॉपी भेज दी गई है साथ ही उन्हें अपने विदेश यात्राओं का ब्यौरा देने के कहा गया है। इन दामादों के साथ-साथ सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के अलावा एचडी देवगौड़ को भी चिट्ठी भेजी गई है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।