देश की राजधानी दिल्ली के चिड़ियाघर में दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई। एक सफेद बाघ ने एक नवयुवक को मार डाला है। जो संभवतः उसके एन्क्लोजर में फिसलकर गिर गया था। बाघ का शिकार बने युवक की पहचान 20 वर्षीय मकसूद के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मकसूद दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके का रहने वाला था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाघ के एन्क्लोजर के बैरिकेड काफी नीचे थे और मकसूद फिसलकर एन्क्लोजर के अंदर बनी सूखी खाई में जा गिरा। इसके कुछ ही देर बाद वयस्क बाघ ने उसे मार डाला।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।