बुलंदशहर में चलती बस में गैस सिलेंडर फटा
(India)
उत्तरप्रदेश के बुलंदशहर में एक चलती प्राइवेट बस में जोरदार धमाका हुआ और देखते ही देखते बस आग की चपेट में आ गई। इस बस में 80 यात्री सवार थे। इनमें से 70 से ज्यादा लोग झुलस गए। आनन फानन में ग्रामीणों ने आग पर पानी फेंक काबू पाकर घायलों को निकाला और मौके पर पहुंचे प्रशासन के लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भेज दिया। बस में एक के बाद एक तीन धमाके हुए। बस में गैस का सिलंडर रखा हुआ था। इसी में विस्फोट हुआ। बस में सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया लेकिन यहां उनके समुचित इलाज की व्यवस्था न हो पाने के कारण घायलों को शहर के प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती कराया गया। घायलों में ज्यादातर महिलाऐं और बच्चे शामिल हैं जिनमें से तकरीबन 30 से ज्यादा लोगों की हालत गम्भीर देखते हुए मेरठ और दिल्ली के लिए रैफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि ये बस अवैध तरीके से खुर्जा से जहांगीराबाद तक चलती है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।