लद्दाख घुसपैठ: पीएम मोदी को आज हालात से अवगत करवाएंगे आर्मी चीफ
(Leh, Leh(Ladakh)) गौर हो कि एलएसी पर गतिरोध की पृष्ठभूमि में सेना प्रमुख दलबीर सिंह सुहाग ने भूटान की अपनी चार दिवसीय यात्रा को मंगलवार को रद्द कर दिया था। उधर, लद्दाख क्षेत्र में बने गतिरोध के बीच चीन की सेना ने फ्लैग बैठक करने की पेशकश की है जबकि भारतीय सेना वास्तविक नियंत्रण रेखा के उस इलाके पर चौकसी बनाए हुए है जहां चीनी सैनिकों ने पिछले 10 दिन से घुसपैठ कर रखी है। सेना के सूत्रों ने यहां बताया कि चीन ने फ्लैग बैठक का आग्रह किया है और इस पर गौर किया जा रहा है। आम तौर पर ऐसे अनुरोध को दरकिनार नहीं किया जाता है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, 800 चीनी सैनिक अभी भी लद्दाख के चुनार क्षेत्र में डटे हुए हैं। वे भारतीय सीमा के तीन किलोमीटर अंदर हैं। भारतीय सैनिकों को भी तनाव वाले क्षेत्र में तैनात किया हुआ है। वहीं, पूर्वी लद्दाख में 15 भारतीय बटालियनों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। सेना में क्षेत्र में चीनी सैनिकों की गतिविधियों पर सेना नजर रखे हुए है और आस-पास के इलाकों में तैनात सेना की टुकड़ियों को भी सतर्क रहने को कहा गया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।