(DELHI, India)
इसरो अध्यक्ष के. राधाकृष्णन को भेजे बधाई संदेश में राष्ट्रपति ने कहा कि मैं मार्स ऑर्बिटर मिशन ‘मंगलयान’ के मंगल की कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित होने पर आपको और आपकी टीम को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। उन्होंने कहा कि इस सफलता ने भारत को लाल ग्रह की कक्षा में उपग्रह भेजने वाला पहला एशियाई देश और इसरो को चौथी अंतरिक्ष एजेंसी बना दिया है। इसरो अपने पहले प्रयास में ही मंगल की कक्षा में प्रवेश करने में सफलता पाने वाला बन गया है। राष्ट्रपति ने कहा कि राष्ट्र इस ऐतिहासिक उपलब्धि से गौरवान्वित है जिसने एक बार फिर भारत की अंतरिक्ष क्षमता को प्रदर्शित किया है। उन्होंने कहा कि मैं निश्चिंत हूं कि हमारे अंतरिक्ष कार्यक्रम में ऐतिहासिक घटना की प्रतीक यह उपलब्धि हमारे वैज्ञानिकों को और उंची उड़ान भरने के लिए प्रेरित करेगी। कृपया, मेरी बधाई वैज्ञानिकों, इंजीनियरों, प्रौद्योगिकीविदों और अन्य की अपनी टीम के सदस्यों को दें जो इस महान मिशन से जुड़े हैं। राष्ट्र उनके कठिन परिश्रम के लिए आभारी है और इस उपलब्धि पर गौरवान्वित है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।