शारदीय नवरात्र आज से शुरू
(India)
आज से शारदीय नवरात्र शुरू हो गए है। इस दौरान घरों और मंदिरों में दुर्गासप्तशती और रामचरितमानस की चैपाइयां गूंज रही है पहले दिन मां शैलपुत्री की अराधना की जा रही है। शक्ति की आराधना का पर्व शारदीय नवरात्र आज से शुरू हो गए है । इस मौके पर घरों के साथ मंदिरों में शुभ मुहूर्त में घट स्थापना की जा रही है। आज सुबह से मंदिरों मेे विशेष धार्मिक कार्यक्रमों आयोजन हो रहा है । इस दौरान दुर्गासप्तशती, दुर्गा चालीसा, रामचरित मानस और सुन्दरकाण्ड के पाठ होंगे। जयपुर में आमेर स्थित शिला माता मंदिर सुबह शुभ मुर्हूत में घट स्थापना के साथ पूजा अर्चना का दौर शुरू हुआ। मंदिर रोजना सुबह 6.30 से दोपहर 12.30 बजे और शाम को 4 से रात 8.30 बजे तक खुला रहेगा। 30 सितम्बर को छठ मेला भरेगा। इधर खोले के हनुमान मंदिर में 311 आसनों पर रामचरित मानस के पाठ होंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।