आज अमेरिका रवाना होंगे पीएम
(India)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पांच दिनों की यात्रा पर अमेरिका रवाना हो रहे हैं। इस दौरान नरेंद्र मोदी 26 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही मोदी, राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ द्विपक्षीय वार्ता के साथ-साथ अमेरिकी वरिष्ठ अधिकारियों और कंपनी प्रमुखों के साथ कई उच्च स्तरीय बैठकों में शामिल होंगे । प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी पहली बार अमेरिकी यात्रा पर जा रहे हैं। मोदी के इस यात्रा को कई मामलों में खास माना जा रहा है। इधर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से मुलाकात को लेकर कोई स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। पाक मीडिया जहां दावा कर रही है कि दोनों देशों के प्रधामंतत्रियों के बीच न्यूयॉर्क में मुलाकता हो सकती है। लेकिन दावा किया जा रहा है कि अमेरिका में नवाज शरीफ के साथ नरेंद्र मोदी की मुलाकात की कोई योजना नहीं है।मोदी इस यात्रा में राष्ट्रपति बराक ओबामा से मिलने, संयुक्तराष्ट्र महासभा में अपना पहला भाषण देने के साथ कुल 50 से ज्यादा कार्यक्रमों में भाग लेंगें । मोदी न्यूयार्क में संयुक्तराष्ट्र महासभा को संबोधित करने के अलावा विश्व के कई शीर्ष नेताओं से मिलेंगे

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।