सीमा पर गतिरोध : भारत चीन आज करेंगे फ्लैग मीटिंग
(Leh, Leh(Ladakh)) रक्षा सूत्रों ने यहां बताया कि चीन के आग्रह पर दोनों पक्ष फ्लैग मीटिंग करने जा रहे हैं और भारत ने लद्दाख के चुमार इलाके में 10 सितंबर के पहले जैसी स्थिति बहाल करने की मांग की है। उन्होंने बताया कि इस बीच, भारत वास्तविक नियंत्रण रेखा के पुन: सीमांकन और सीमा संबंधी मुद्दे पर बातचीत करने के लिए एक विशेष प्रतिनिधि का नाम तय करने पर काम कर रहा है। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने पिछले सप्ताह भारत यात्रा के दौरान यह मांग की थी। सूत्रों ने बताया कि पिछले साल अप्रैल में लद्दाख के देस्पांग में हुई घटना की पुनरावृत्ति हुई है और चीनी पक्ष चुमार क्षेत्र में भारत की कुछ सीमा चौकियों को नष्ट करने की मांग दोहरा रहा है। चीनी सैनिकों ने चुमार में अपने तंबू लगा लिए हैं और उनके हेलीकॉप्टरों को अपने सैनिकों के लिए खाद्य सामग्री के पैकेट गिराते देखा गया है। इस इलाके में दो सप्ताह पहले तनाव बढ़ गया था जब चीन की ओर के हिस्से में एक सड़क का निर्माण कर रहे चीनी कामगार भारतीय भूभाग में आ गए। उन्होंने यह दावा भी किया कि उन्हें भारतीय भूभाग में 5 किमी अंदर, तिब्बत तक एक सड़क बनाने का आदेश दिया गया है। पिछले साल दौलत बेग ओल्डी में चुमार एक पखवाड़े तक चले गतिरोध का केंद्र रहा था क्योंकि चीनी पक्ष ने भारतीय हिस्से में बनाए गए बंकरों को ले कर आपत्ति जताई थी। अप्रैल मई 2013 में दौलत ओल्डी बेग में हुए गतिरोध को दूर करने के लिए फ्लैग मीटिंग में एक सहमति बनी थी कि भारतीय पक्ष चुमार इलाके में कुछ बंकरों को नष्ट कर देगा। इस साल सर्दियों में चीनी सैनिकों ने घोड़ों पर सवार हो कर इलाके में प्रवेश की कोशिश की थी। चीनी सैनिकों ने इस इलाके में आए दिन घुसपैठ की कोशिश की है

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।