काफी व्यस्त होगा पीएम का अमेरिकी दौरा
(India)
नजर डालते प्रधानमंत्री मोदी के अमेरिकी दौरे के कार्यक्रमों पर। करीब चार महीने पहले सत्ता में आने के बाद ये मोदी की सबसे बड़ी और सबसे अहम यात्रा है। बतौर प्रधानमंत्री अपनी पहली अमेरिका यात्रा के दौरान मोदी का कार्यक्रम काफी व्यस्त रहने वाला है। 26 सितंबर को न्यूयॉर्क शहर के मेयर मोदी से मुलाकात करेंगे। वहीं 27 सितंबर को सुबह मोदी 9-11 हमले की जगह पर बने स्मारक ग्राउंड जीरो पर जाएंगे। इसके बाद उनका संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करने का कार्यक्रम है। इसके बाद 28 सितंबर को मोदी न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वायर में संबोधित करेंगे। 29 सितंबर को मोदी ओबामा की पहली मुलाकात वॉशिंगटन में व्हाइट हाउस में निजी डिनर पर होगी। 30 सितंबर को दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय बातचीत होगी। ये पहली बार होगा। जब कोई भारतीय प्रधानमंत्री अमेरिकी यात्रा के दौरान इतने सारे सरकारी और निजी कार्यक्रमों में शिरकत करेगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।