एक समुदाय विशेष के धार्मिक स्थान के फोटो के साथ छेड़छाड़ करके वाट्सएप्प पर फोटो वायरल करने के कारण शहर के फतेपुरा-हाथीखाना क्षेत्र में गुरूवार शाम को गुटीय संघर्ष हो गया। इस दौरान एक मकान, 3 दुकानों और 20 वाहनों में तोड़फोड़ और आगजनी करने वालों पर पुलिसकर्मियों ने आंसू गैस के 10 गोले दागकर तितर-बितर किया। शहर में फतेपुरा क्षेत्र निवासी एक युवक ने समुदाय विशेष के धार्मिक स्थान के फोटो से छेड़छाड़ करके वाट्सएप्प पर फोटो वायरल किया। इस कारण समुदाय विशेष के लोगों की भावनाएं आहत होने पर इन लोगों में रोष व्याप्त हो गया। इस संबंध में स्थानीय नागरिकों ने शहर पुलिस आयुक्त ई. राधाकृष्णन को ज्ञापन दिया। बाद में फतेपुरा-हाथीखाना क्षेत्र में माहौल बिगड़ने लगा और दोनों समुदायों के लोग एकत्रित होकर एक-दूसरे पर पथराव करने लगे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।