अमेरिका में भी ‘हर-हर मोदी’
(International)
भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिका की धरती पर कदम रखने के साथ ही उनके प्रति दीवानगी चरम पर जा पहुंची है। मोदी ने अपनी पहली प्रतिक्रिया में अमेरिका को भारत का स्वाभाविक वैश्विक साझीदार बताया । न्यूयॉर्क पहंुचने के बाद मोदी से न्यूयॉर्क सिटी के मेयर ने मुलाकात की । इधर मोदी के न्यूयॉर्क पहंुचने पर समर्थकों ने उन्हें घेर लिया और जोरदार नारे लगाने लगे। होटल के बाहर भारी तादाद में मोदी समर्थक मौजूद थे। मोदी ने भी उन्हें निराश नहीं किया और हाथ हिलाकर अभिवादन किया। प्रधानमंत्री मोदी आज संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करेंगे।वह 30 सितंबर को अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा से वाशिंगटन में मुलाकात करेंगे। अमेरिका में 100 घंटे से कुछ ज्यादा वक्त में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करीब 50 कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। भारतीय समय के मुताबिक शनिवार को शाम साढ़े चार बजे पीएम 9ध्11 हमले के स्मारक पर जाएंगे और हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देंगे। इसके बाद पीएम संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय पहुंच जाएंगे, जिसके साथ ही उनके बड़े औपचारिक कार्यक्रमों की शुरुआत हो जाएगी। शाम सवा सात बजे प्रधानमंत्री संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून से मिलेंगे। शाम 8 बजे से 8.15 तक पीएम संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करेंगे। भाषण के बाद पीएम श्रीलंका के राष्ट्रपति महिंद्रा राजपक्षे से मिलेंगे। बांग्लादेश और नेपाल के प्रधानमंत्रियों से भी पीएम की मुलाकात होगी। सार्क देशों के नेताओं से मुलाकात के इस कार्यक्रम में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री से मिलने की कोई योजना नहीं है, जो भारत की सख्त विदेश नीति का संकेत है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।