आय से अधिक संपत्ति के मामले में बेंगलुरु की विशेष अदालत ने तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे जयललिता को दोषी करार देते हुए चार साल की सजा सुनाई है। उन पर 100 करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। इस सजा के साथ ही जयललिता की मुख्यमंत्री की कुर्सी भी चली गई है और उन्हें जेल जाना होगा। सजा सुनने के बाद जयललिता ने बेचैनी की शिकायत की, जिसके बाद उन्हें चेकअप के लिए बेंगलुरु के हॉस्पिटल ले जाया गया। जयललिता को इस सजा से राहत के लिए अब हाई कोर्ट में अपील करनी होगी। इस सजा के बाद जयललिता 10 साल तक चुनाव नहीं लड़ पाएंगी। स्पेशल कोर्ट ने इस मामले के अन्य आरोपियों जयललिता की दोस्त शशिकला, उनके तत्कालीन दत्तक पुत्र वी. एन. सुधाकरन तथा शशिकला के एक रिश्तेदार जे. इलावरासी को भी चार साल की सजा सुनाई। तीनों पर 10 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।