बराक ओबामा ने मोदी के सम्मान में दिया रात्रिभोज
(International)
श्केम छो मिस्टर प्राइम मिनिस्टर...श् इन्हीं शब्दों से अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वाइट हाउस में स्वागत किया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सैयद अकबरुद्दीन ने ट्वीट कर यह जानकारी दी।पांच दिवसीय अमेरिकी यात्रा के सबसे अहम पड़ाव पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाशिंगटन स्थित वाइट हाउस पहुंचे, जहां अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने दरवाजे पर आकर उनका स्वागत किया। दोनों राष्ट्राध्यक्षों के बीच मुलाकात का यह पहला मौका था।ओबामा के डिनर मीट में उप राष्ट्रपति जोए बिडेन, विदेश मंत्री जॉन केरी, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार सुजैन राइस भी आमंत्रित हुए। वहीं, डिनर मीट में पीएम मोदी के साथ विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोवाल, विदेश सचिव सुजाता सिंह और राजदूत एस. जयशंकर मौजूद रहे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।