जयललिता की याचिका पर आज होगी सुनवाई
(India)
तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता को एक और दिन जेल में गुजारना पड़ सकता है। जयललिता की ओर जमानत के लिए दायर की गई अपील पर कोर्ट में आज सुनवाई होगी। अम्मा की ओर से वरिष्ठ वकील राम जेठमलानी पक्ष रखेंगे। गौरतलब है कि जयललिता की ओर से उनके वकीलों ने अदालत में चार याचिका दायर की है। इसमें एक याचिका सजा रद्द करने, दूसरी फैसले पर पुर्नविचार, तीसरी याचिका जमानत के लिए और चैथे फैसले पर रोक के लिए दायर की गई है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।