गुजरात के वडोदरा शहर में पिछले कुछ दिनों में हुई साम्प्रदायिक हिंसा की घटना के सिलसिले में 200 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है, हालांकि सोमवार को किसी नयी घटना की सूचना नहीं है। पुलिस ने इस आशय की जानकारी दी। हालांकि अहमदाबाद से 116 किलोमीटर दूर इस शहर में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है और यहां काफी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। सोशल नेटवकिग साइट पर एक धर्म के बारे में कुछ अपमानजनक बातें पोस्ट किए जाने पर शहर के याकूतपुरा, पंजरापोल, फतेहपुरा और कुम्भरवदा में बहस्पतिवार को हिंसा भड़क गई थी। पथराव, लूटपाट, तोड़फोड़ और चाकूबाजी की अधिकांश घटनाएं पुराने शहर में दर्ज की गई थी। वडोदरा शहर के संयुक्त पुलिस आयुक्त डी जे पटेल ने कहा कि हमने शहर से 200 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है। कुछ गिरफ्तारियां एहतियात के तौर पर की गई हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।