खंडवा में सड़क हादसे में दस की मौत
(India)
मध्यप्रदेश के खंडवा में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दस ग्रामीणो की मौत हो गई और 16 अन्य घायल हो गए। घायलों में तीन की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना इंदौर इच्छापुर स्टेट हाइवे पर ग्राम भोजाखेड़ी फाटे के समीप रात साढ़े तीन बजे के करीब हुई। जब गेहूं से भरे अनियंत्रित ट्रक ने सामने से आ रहे पिकअप वाहन को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि मिनी पिकअप में बैठे 10 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया और मामले की जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार मृतक काजल्या खेड़ी गांव में हुई गरबा प्रतियोगिता से लौट रहे थे.......

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।