उत्तराखंड में भारत-अमेरिका के बीच ‘युद्ध अभ्यास 2014’ शुरू
(UTTARANCHAL, India) यह अभ्यास चौदह दिन तक चलेगा। उत्तरी कमान के रक्षा जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) ने कहा, ‘भारत-अमेरिका संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास ‘युद्ध अभ्यास 2014’ 17 सितंबर को रानीखेत और चौबटिया में शुरू हुआ और जारी है।’ अभ्यास 30 सितंबर को खत्म हो जाएगा। इसमें भारतीय सेना के एक माउंटेन ब्रिगेड और अमेरिकी सेना के कंपनी एंड ब्रिगेड हेडक्वार्टस के सैनिक साथ अभ्यास कर रहे हैं। यह युद्ध अभ्यास श्रृंखला में 10वां अभ्यास हैं जिसकी शुरुआत 2004 में अमेरिकी सेना के प्रशांत भागीदारी कार्यक्रम के तहत हुई थी। पीआरओ ने कहा कि इस तरह के अभ्यास दोनों देशों की सेनाओं के बीच अंतर संचालन क्षमता एवं सहयोग को मजबूत करते और बढ़ावा देते हैं और साथ ही दोनों सेनाओं के बीच कई दूसरे आदान प्रदान को प्रोत्साहित करते हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।