(DELHI, India)
अपने संदेश में राष्ट्रपति ने कहा, ‘राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती हम सभी के लिए अवसर है कि हम बापूजी के सत्य, अहिंसा एवं सर्वांगीण विकास के लिए खुद को प्रतिबद्ध करें।’ राष्ट्रपति ने कहा कि गांधीजी के नेतृत्व ने लाखों लोगों को स्वतंत्रता एवं आजादी के लिए एकजुट होने को प्रेरित किया और हमें भय के खिलाफ खड़ा होना सिखाया, सच्चाई के महत्व को समझने और मातृभूमि की बेहतरी के लिए काम करने को प्रेरित किया। उन्होंने कहा, ‘गांधीजी का मानना था कि स्वच्छता का मतलब परमात्मा के करीब होना है। हम इस दिवस को शपथ लें कि स्वच्छता को राष्ट्रीय जुनून में तब्दील करेंगे। हर सड़क, हर रास्ता, हर कार्यालय, हर घर, हर झोपड़ी, हर नदी और यहां तक कि हवा स्वच्छ भी होनी चाहिए।’ उन्होंने नागरिकों का आह्वान किया कि स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाने के लिए हरसंभव प्रयास करें क्योंकि सरकार गांधीजी की जयंती के अवसर पर अभियान की शुरूआत करेगी ताकि पूरे देश में बेहतर साफ-सफाई, कचरा प्रबंधन सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने कहा, ‘मैं हर किसी से आह्वान करता हूं कि 2019 तक सभी घरों में शौचालय बनाने का लक्ष्य हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करें। 2019 में महात्मा गांधी की 150वीं जन्मशती है।’
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।