मोदी हैं अच्‍छे पीएम मगर वाजपेयी जैसा दूसरा कोई प्रधानमंत्री नहीं हुआ: आडवाणी
(DELHI, India) आडवाणी ने यहां पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, ‘मुझे यह कहते हुए अत्यंत गर्व होता है कि नरेंद्र भाई ने शानदार क्षमता दर्शाई है। मैं गर्व के साथ कह रहा हूं कि नरेंद्र भाई जिम्मेदारी की भावना के साथ काम कर रहे हैं और पूरे देश की वाहवाही लूट चुके हैं।’ उन्होंने कहा, ‘प्रधानमंत्री के लिए केवल देश को प्रभावी तरीके से चलाना काफी नहीं है बल्कि दूसरे देशों के साथ रिश्ते बनाना भी जरूरी है। मोदी ने चुनावों में जनता का दिल जीता और और उन्होंने अब पूरी दुनिया का दिल जीत लिया है।’ लेकिन आडवाणी ने यह भी कहा, ‘भारत के इतिहास में अटल बिहारी वाजपेयी जैसा दूसरा कोई प्रधानमंत्री नहीं हुआ। कोई वाजपेयी को मिले सम्मान के स्तर की कल्पना नहीं कर सकता।’

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।