देश को स्वच्छ रखने के लिए हर भारतीय करे प्रयास: राष्ट्रपति
(Birbhum, Birbhum) देश को साफ सुथरा रखने के लिए लोगों को संकल्प दिलाते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि अपने आसपास का माहौल स्वच्छ रखना एक ऐसा कारगर तरीका है जिससे कोई भी नागरिक अपने देश की सेवा कर सकता है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता के लिए सरकार की पहल के अलावा, प्रत्येक नागरिक को इस मिशन में अपने हिस्से का योगदान देना चाहिए। ‘स्वच्छ भारत अभियान’ के तहत मुखर्जी ने किरनाहार शिवचंद्र हाई स्कूल में सफाई अभियान में हिस्सा लिया जहां से उन्होंने अपनी स्कूल स्तर की शिक्षा हासिल की थी। उन्होंने कहा कि इसी संस्थान से उन्होंने स्वच्छता के महत्व का पहला सबक सीखा था। उन्होंने कहा कि स्कूल की इमारत की दीवारों पर लिखे स्वच्छता संबंधी संदेश छात्रों के मस्तिष्क में हमेशा हमेशा के लिए अंकित हो गए। राष्ट्रपति मिराती से किरनाहार आए थे। मिराती में उन्होंने अपने पैतृक आवास में पूजा की। बीरभूम जिले में वह अपनी बड़ी बहन अन्नपूर्णा बनर्जी के आवास में रूके हैं। देश के राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद मुखर्जी के लिए यह तीसरी दुर्गा पूजा है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।