दूरदर्शन ने प्रसारित किया मोहन भागवत का भाषण
(India)
इतिहास में पहली बार दूरदर्शन ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत के सालाना विजयादशमी कार्यक्रम में दिए जाने वाले भाषण का नागपुर से प्रसारण किया। दूरदर्शन के इस कदम और भाषण की विषयवस्तु से विवाद खड़ा हो सकता है। गौरतलब है के अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल वाले एनडीए-1 के दौरान भी ऐसा नहीं हुआ था। अपने भाषण में मोहन भागवत ने संघ के विजन, देश की स्थिति और सरकार से उम्मीदों का जिक्र किया। विजयादशमी के भाषण को आरएसएस कैडर के लिए मार्गदर्शन माना जाता है। इस साल आरएसएस की स्थापना के 90 साल पूरे हो रहे हैं, इसकी स्थापना 1925 में नागपुर में हुई थी। नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के सत्ता में आने के बाद यह पहली विजयादशमी रैली है। लोकसभा चुनावों के दौरान आरएसएस ने भाजपा को वोट देने की अपील की थी। हालांकि आरएसएस खुद को राजनीतिक के बजाय सामाजिक संगठन बताता है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।