‘कश्मीर एक कानूनी मुद्दा’
(International)
पाकिस्तान ने कहा कि कश्मीर एक कानूनी मुद्दा है और कश्मीरी लोगों की आकांक्षाओं के मुताबिक जनमत-संग्रह के जरिए इसका समाधान किया जाना चाहिए। यहां साप्ताहिक संवाददाता सम्मेलन में विदेश कार्यालय की प्रवक्ता तस्त्रीम असलम ने यह भी साफ किया कि भारत-पाक वार्ता कश्मीर पर संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव का विकल्प नहीं है। संयुक्त राष्ट्र का प्रस्ताव कश्मीर में जनमत-संग्रह की वकालत करता है। असलम ने यह टिप्पणी ऐसे समय में की है जब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने पिछले दिनों संयुक्त राष्ट्र महासभा में कश्मीर मुद्दा उठाते हुए कहा था कि संयुक्त राष्ट्र ने छह दशक से भी ज्यादा समय पहले जम्मू.कश्मीर में जनमत-संग्रह कराने का प्रस्ताव पारित किया था। शरीफ ने कहा था कि जम्मू.कश्मीर के लोग उस वादे के पूरे होने का अब भी इंतजार कर रहे हैं। भारत ने यह कहते हुए शरीफ के बयान को खारिज कर दिया था कि राज्य के लोगों ने सार्वभौमिक रूप से स्वीकृत लोकतांत्रिक सिद्धांतों के मुताबिक शांतिपूर्ण तरीके से अपनी किस्मत चुनी है ।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।