बीजेपी किसी समुदाय के खिलाफ नहीं: गडकरी
(DELHI, India) गडकरी विधानसभा चुनाव लड़ रहे भाजपा के उम्मीदवार सुधीर मुंगतीवार और नाना शामकुले के लिए प्रचार करने यहां आये थे। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी आतंकवाद के खिलाफ है। पाकिस्तान तीन जंग में हारने के बाद भारत के खिलाफ छद्म युद्ध छेड़ रहा है और साथ ही भारत में हिंदुओं तथा मुस्लिमों के बीच नफरत पैदा कर रहा है। गडकरी ने यहां चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा कभी जाति, धर्म की राजनीति में शामिल नहीं रही और वह मुस्लिमों के खिलाफ नहीं है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।