स्वच्छ भारत अभियान: शशि थरूर ने पीएम मोदी के आमंत्रण को स्‍वीकारा
(DELHI, India) सचिन तेंदुलकर और प्रियंका चोपड़ा जैसे अन्य आमंत्रितों द्वारा प्रधानमंत्री की चुनौती स्वीकार किए जाने के बाद भी कल सारा दिन पर खामोश रहने के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कल देर रात ट्वीट किया कि उन्होंने आमंत्रण स्वीकार कर लिया है। उन्होंने ट्वीट किया कि स्वच्छ भारत अभियान से जुड़ने के लिए ‘पीएम एट द रेट ऑफ नरेंद्र मोदी’ के आमंत्रण को स्वीकार करते हुए सम्मानित महसूस कर रहा हूं। बुखारेस्ट पहुंचा ही हूं और यह खबर मिली। वापसी पर कदम उठाउंगा। तिरूवनंतपुरम से दूसरी बार लोकसभा पहुंचे थरूर ने कहा कि जब इसकी घोषणा हुयी तब वह रोमानिया जाने के लिए विमान में थे और उन्होंने अपने दौरे के बारे में प्रधानमंत्री कार्यालय को सूचित किया। पहले भी कुछेक मौकों पर मोदी की तारीफ कर चुके थरूर ने हालांकि कहा कि वह रस्मी चीजों के प्रशंसक नहीं हैं और एक सप्ताह तक फोटो खींचे जाने से परे इसे जारी रखना एक चुनौती दी है। उन्होंने ट्वीट किया कि मैं प्रतीकात्मकता का प्रशंसक नहीं हूं। स्वच्छ भारत एक नायाब अभियान है लेकिन चुनौती फोटो खींचे जा चुके होने के एक सप्ताह बाद से इसे जारी रखने की है। मानसिकता जरूर बदलनी चाहिए।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।