मृतकों के परिजनों को मिलेगा तीन-तीन लाख रूपया मुआवजा
(India)
राज्य सरकार ने मृतकों के परिजनों को तीन-तीन लाख रूपया मुआवजा देने की घोषणा की है। साथ ही सरकार ने मामले की अपर पुलिस महानिदेशक और गृह सचिव से जांच कराने का आदेश भी दिये है। गांधी मैदान में हादसे का जायजा लेने शुक्रवार देर रात पहुंचे मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने अस्पताल में घायलों से भी की बात और मरने वालो के परिजनो के तीन-तीन लाख मुआवजे का ऐलान किया। इसके बाद मांझी ने अपने आवास पर उच्चस्तरीय बैठक बुलायी । जिसमे राहत और बचाव कार्यो के साथ घटना की कारणों पर चर्चा की गई ।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।