पुंछ में पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी जारी
(India)
जम्मू के पुंछ में भारतीय पोस्ट पर पाकिस्तान की ओर से भारी गोलीबारी चल रही हैं। वहीं भारतीय सैनिकों ने भी पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब दिया है. इस फायरिंग में एक लड़की की मौत हो गई जबकि पांच अन्य जख्मी हो गए हैं. पाकिस्तान की ओर से मोर्टार छोड़े जाने से करीब 40 घरों को नुकसान भी पहुंचा है. गंभीर रूप से घायलों को अस्पताल भर्ती कराया गया है.पुंछ के सौजैन में एलओसी में माइन ब्लास्ट में एक सैनिक घायल हुआ है. डिफेंस प्रवक्ता लेफटिनेंट कर्नल मुनीष मेहता ने बताया कि जम्मू के पुंछ सेक्टर में पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया. सौजैन में पाकिस्तान लगातार फायरिंग करता रहा है.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।