अब तक 33 लोगों की मौत
(India)
विजयादशमी की शाम प्रशासनिक लापरवाही के ‘रावण’ ने पटना में 33 लोगों की जान ले ली। सरकार की तरफ से इतने लोगों के मौत की पुष्टि की गई है। जबकि अभी कई लापता बताए जा रहे हैं। गांधी मैदान से रावण वध के बाद घर जाने को निकली भीड़ भगदड़ का शिकार हुई और देखते ही देखते बच्चे और महिलाओं समेत सैकड़ों लोग गिर-दब गए। इनमें 27 महिलाएं हैं। घटना से नाराज लोगों ने प्रशासनिक लापरवाही का आरोप लगाते हुए देर रात आगजनी की और मुख्यमंत्री से इस्तीफा मांगा। शनिवार को भी गांधी मैदान और रामगुलाम चैक पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए थे। मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं। हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को केंद्र सरकार ने दो और राज्य सरकार ने तीन लाख रुपये सहायता राशि देने की घोषणा की है। रावण वध देखने के लिए गांधी मैदान में पांच लाख की भीड़ जुटी थी। घटना का मुख्य कारण प्रशासनिक लापरवाही थी। पीड़ितों ने कहा कि रावण वध के बाद ज्यों मुख्यमंत्री का काफिला मैदान से निकला पुलिस अधिकारी व जवान सुस्त हो गए। मैदान में चार गेट हैं। दो बंद थे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।