‘भगदड़ से नहीं, दम घुटने से हुआ हादसा’
(India)

बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान में शुक्रवार शाम रावण दहन के बाद हुए हादसे को लेकर जिला प्रशासन अपनी कोई भी चूक मानने को तैयार नहीं है। अव्वल तो यह कि भगदड़ की घटना को ही नकारते हुए कह रहा है कि हादसा भारी भीड़ के कारण दम घुटने से हुआ। जबकि मांझी सरकार को बाहर से समर्थन दे रहे राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद ने घटना के लिए प्रशासनिक चूक को जिम्मेदार ठहराया है। इस बीच, शनिवार को एक और घायल व्यक्ति की मौत हो गई। सरकार ने अब तक कुल 33 लोगों के मरने की पुष्टि की है। 17 महिलाओं समेत 29 घायलों का इलाज पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी को फिर फोन कर सभी संभव केंद्रीय मदद का आश्वासन देते हुए घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था करने को कहा है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।