माक ड्रिल के दौरान रह गया था विमान में ग्रेनेड
(India)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिका यात्रा के दौरान वैक्लपिक इस्तेमाल के लिए रखे गए एयर इंडिया के प्लेन में निष्क्रिय ग्रेनेड मिलने के मामले में कई नई जानकारियां सामने आई हैं। नागरिक उड्डन मंत्री अशोक गजपति ने कहा कि मोदी के अमेरिका पहुंच जाने के बाद यह विमान नेशनल सिक्युईरिटी गार्ड्स (एनएसजी) द्वारा माक ड्रिल के लिए इस्तेमाल हुआ था। इस दौरान, मुमकिन है कि उन्होंने यह ग्रेनेड प्लेशन में छोड़ दिया हो। मंत्री के इस बयान से एयर इंडिया का वह दावा खारिज हो गया, जिसके मुताबिक, प्लेन में प्लोस्टिक पेपर मिला था। मंत्री के इस बयान के बाद एयर इंडिया के चार सुरक्षा अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया। इनमें से 2 दिल्लील जबकि बाकी 2 हैदराबाद से हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।