अस्पताल में घायलों से मिले मांझी
(India)
गांधी मैदान में शुक्रवार शाम मची भगदड़ के बाद अब प्रशासन उन दाग धब्बों को हटाने में जुट गई है। जिसके निशान गांधी मैदान के दामन पर इतिहास के साथ अब जुडे रहेंगे। रावण दहन के बाद जो कुछ वहां हुआ उसके निशान और भयावहता के गवाह लोगों के जूतों चप्पलों को हटाने का काम प्रशासन कर रहा है। इसमें कोई आवाज तो नहीं है। लेकिन खामोश कदमों के निशान इतने ज्यादा है कि इन्हें मिटा पाना और इस दर्द को भूला पाना शायद आसान नहीं होगा। राज्य सरकार ने मृतकों के परिजनों को तीन-तीन लाख रूपया मुआवजा देने की घोषणा की है। साथ ही सरकार ने मामले की अपर पुलिस महानिदेशक और गृह सचिव से जांच कराने का आदेश भी दिए है। गांधी मैदान में हादसे का जायजा लेने शुक्रवार देर रात पहुंचे मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने अस्पताल में घायलों से भी की बात और मरने वालो के परिजनो के तीन-तीन लाख मुआवजे का ऐलान किया। इसके बाद मांझी ने अपने आवास पर उच्चस्तरीय बैठक बुलायी। जिसमे राहत और बचाव कार्यो के साथ घटना की कारणों पर चर्चा की गई।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।