भगदड़ में मारे गए लोगों को भाजपा ने दी श्रद्धांजलि
(India)
विजय दशमी के दिन गांधी मैदान में हुई भगदड़ में मारे गए लोगों को भाजपा ने श्रद्धांजलि दी है। भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने शनिवार शाम रामदुलार चैक पर मृतकों को श्रद्धांजलि दी और घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडे, सुशील कुमार मोदी, नंद किशोर यादव सहित कई नेता मौजूद थे

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।