(DELHI, India)
कहा कि लोगों को सार्वभौम प्रेम और देश एवं दुनिया में समृद्धि के लिए भाईचारे की भावना का आत्मसात करना चाहिए। ईद उल जुहा को बलिदान, विश्वास और समर्पण का त्योहार बताते हुए प्रणब ने कहा, ‘मैं सभी नागरिकों को विशेष तौर पर मुस्लिम भाई बहनों को अपनी शुभकामनाएं देता हूं।’ उन्होंने कहा, ‘इस दिन हम सार्वभौम प्रेम, भाईचारे, बलिदान और सेवा की भावना को आत्मसात करें जो हमारी मिलीजुली संस्कृति और देश एवं दुनिया की शांति, प्रगति एवं समृद्धि के लिए एकजुटता के साथ काम करने के शाश्वत मूल्यों पर आधारित है।’ अपने संदेश में उपराष्ट्रपति ने कहा कि यह त्योहार समाज में शांति, प्रेम और सहिष्णुता को बढ़ावा देने के लिए सर्वोच्च बलिदान की भावना का प्रतीक है। अंसारी ने कहा, ‘मैं देश के नागरिकों को ईद उल जुहा के शुभ अवसर पर शुभकामनाएं देता हूं। हम इस त्योहार को एकता और भाईचारे को मजबूत बनाने के लिए मनाएं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।