आय से अधिक संपत्ति मामले में दोषी करार तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री और अन्नाद्रमुक प्रमुख जयललिता की जमानत याचिका पर कर्नाटक हाईकोर्ट आज सुनवाई करेगा। बड़ी संख्या में जया समर्थकों के शहर में आने की संभावना के बीच अदालत व जेल परिसर की सुरक्षा काफी सख्त कर दी गई है।विशेष अदालत ने जयललिता को 27 सितंबर को दोषी करार देते हुए चार साल कैद की सजा सुनाई थी। उन पर सौ करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। जयललिता के अलावा शशिकला नटराजन, इलवरासी व सुधाकरन को भी दोषी ठहराया गया है। अन्नाद्रमुक प्रमुख ने निचली अदालत के फैसले को कर्नाटक हाईकोर्ट में चुनौती दी है। गत एक अक्टूबर को अवकाश पीठ ने सुनवाई को 7 अक्टूबर तक के लिए टाल दी थी। अब इस पर हाईकोर्ट की नियमित पीठ सुनवाई करेगी। जयललिता ने विशेष कोर्ट के फैसले को निरस्त करने व अविलंब जमानत देने की गुहार लगाई है। अन्नाद्रमुक प्रमुख फिलहाल परपन्ना अग्रहरा सेंट्रल जेल में बंद हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।