बर्धमान ब्लास्ट के बाद सतर्कता बरतते हुए ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल में हाई अलर्ट का ऐलान किया है। साथ ही राज्य से लगने वाली बांग्लादेश, भूटान और नेपाल की अंतरराष्ट्रीय सीमा और झारखंड, बिहार, उड़ीसा, सिक्किम और असम की सीमाओं को सील कर दिया गया है। इस ब्लास्ट के तार बांग्लादेश के आतंकी संगठन जमायत-उल-मुजाहिदीन से जुड़े होने की पुष्टि हुई है। यहां खगरागढ़ स्थित जिस घर में ब्लास्ट हुआ, उसे इस संगठन ने अपना ठिकाना बनाया था। यह टीएमसी नेता का घर था और इसी इमारत में पार्टी का स्थानीय ऑफिस भी था।पुलिस की हिरासत में बंद संदिग्ध आतंकी शकील की पत्नी राजीरा बीबी ने भी पुलिस के सामने इस बात को स्वीकार किया है। टास्क फोर्स इस बात की जांच कर रही है कि कोलकाता या आसपास के इलाके में कहीं ब्लास्ट कराने की साजिश तो नहीं थी। जांच टीम ने कौशर नाम के शख्स का स्कैच जारी किया है। आरोप है कि वह बांग्लादेश से विस्फोटक पदार्थों के करियर का काम करता था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।