केंद्रीय मंत्री अरूण जेटली को एम्स से छुट्टी दे दी गई है.अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद जेटली सीधे कृष्ण मेनन मार्ग स्थित अपने नये अधिकारिक आवास पर पहुंचे.रक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त कार्यभार संभालने वाले जेटली को खराब तबीयत की वजह से 28 सितंबर को एम्स के आइसोलेशन यूनिट में भर्ती कराया गया था। एम्स के प्रवक्ता अमित गुप्ता ने बताया कि जेटली की सेहत में सुधार को देखते हुए उन्हें हॉस्पिटल से छुट्टी तो दे दी गई है लेकिन उन्हें नियमित जांच के लिए समय समय पर एम्स आना होगा. आपको बता दें कि इससे पहले भी जेटली ने मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में शुगर की रोकथाम के लिए लेप्रोस्कोपिक प्रक्रिया से इलाज करवाया था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।