पाकिस्तान की ओर से रात भर से फायरिंग जारी
(India)
रात भर पाकिस्तानी फौज अंतरराष्ट्रीय सीमा पर फायरिंग करती रही। पाक फौज ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सात सेक्टरों में फायरिंग की। ये सेक्टर हैं हीरानगर.सांबा.अरनिया.आरएसपुरा.कानाचक.परगवाल और रामगढ़। हालांकि एलओसी के आसपास पाक फौज की फायरिंग बंद रही। अब तक हुई फायरिंग में सेना का एक अफसर और 2 जवान जख्मी हुए हैं। साथ ही 9 स्थानीय लोग भी पाक फौज की गोलीबारी का शिकार हुए हैं। सीमा पर बसे गांव के लोग लगातार दहशत में हैं। कई इलाकों से लोगों के पलायन का सिलसिला जारी है। अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे हीरानगर सेक्टर के तमाम गांवों में पाक फायरिंग में भारी नुकसान हुआ है। प्रशासन भी लोगों को राहत कैंपों तक पहुंचने में मदद कर रहा है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।