सीजफायर उल्लंघन और सीमा पार से गोलीबारी बेहद गंभीर: वायुसेना प्रमुख
(DELHI, India) यह मामला काफी गंभीर है और ऐसा होना नहीं चाहिए। सरकार इसे गंभीर रूप से ले रही है और हम इस समस्या का त्वरित समाधान चाहते हैं। हम शांति चाहते हैं और अपनी सीमाओं पर सामान्य स्थिति चाहते हैं। जब उनसे नियंत्रण रेखा एवं अंतरराष्ट्रीय सीमा पर संघर्ष विराम के उल्लंघनों के बारे में पछा गया तो उन्होंने कहा कि भारत अपने पड़ोसियों के साथ अच्छे संबंध चाहता है और सरकार इस दिशा में कूटनीतिक एवं अन्य माध्यमों से कई कदम उठा रही है। हम सभी चिंतित हैं और इसे खत्म करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। पिछले कुछ दिनों में जिस तरह से चीजें हुई हैं, उसे लेकर सभी सुरक्षा एजेंसियां चिंतित हैं और हम इसका जल्द समाधान चाहते हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।