रक्षामंत्री अरुण जेटली की चेतावनी के बाद पाकिस्तान ने कहा, 'हम भी दे सकते हैं जवाब'
(DELHI, India) सरहद पर चार दिनों से जारी तनाव के बीच रक्षा मंत्री अरुण जेटली ने पाकिस्तान को कड़े शब्दों में चेताया है. नई दिल्ली में गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस के दौरान जेटली ने कहा कि पाकिस्तान अगर अब भी बाज नहीं आया तो उसे 'महंगी कीमत' चुकानी होगी, रक्षा मंत्री ने कहा कि अपनी भूमि की रक्षा करना हमारी जिम्मेदारी है और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान यह जिम्मेदारी बखूबी निभा रहे हैं, उन्होंने कहा कि बाढ़ के बाद से वहां कई आतंकवादी भी मारे गए हैं, यानी फायरिंग के पीछे घुसपैठिए आतंकियों को भारत में प्रवेश करवाने का मकसद भी हो सकता है, ऊपर से फायरिंग करके घुसपैठियों को नीचे से भारत में घुसने के लिए कवर मुहैया कराया जाता है, उधर पाकिस्तान सीनाजोरी से बाज नहीं आ रहा है, पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने भारत को चेताने वाले अंदाज में कहा है कि वह भी भारत को जवाब दे सकता है, एक चैनल से बातचीत में पाकिस्तान के विदेश विभाग के प्रवक्ता तसनीम असलम ने कहा, 'हम भी जवाब दे सकते हैं.' गौरतलब है कि पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर चार दिनों से भारत के रिहायशी इलाकों पर फायरिंग कर रहा है, इस फायरिंग में 8 नागरिकों की मौत हो चुकी है और 85 जख्मी हो गए, इतना ही नहीं, फायरिंग के चलते 7000 लोग अपने घर छोड़कर कैंपों में रह रहे हैं, बुधवार रात की फायरिंग में भी कुल आठ लोग घायल हो गए

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।