सवा सौ करोड़ देशवासियों को समर्पित करता हूं नोबेल : सत्यार्थी
(DELHI, India) वह उनके कल्याण के लिए नए उत्साह से काम करेंगे। अपनी पहली प्रतिक्रिया में 60 साल के सत्यार्थी ने लाखों-करोड़ों बच्चों के दुख को समझने के लिए नोबेल समिति का शुक्रिया अदा किया और कहा कि यह सम्मान इस मुद्दे पर वैश्विक ध्यान आकृष्ट करने में मददगार साबित होगा। गांधीवादी दर्शन को मानने वाले सत्यार्थी ने कहा कि यदि यह अवॉर्ड राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को दिया गया होता तो वह और भी खुश होते। मदर टेरेसा के बाद नोबेल शांति पुरस्कार जीतने वाले दूसरे भारतीय नागरिक सत्यार्थी ने बताया, ‘इस आधुनिक युग में मुश्किलों का सामना कर रहे लाखों-करोड़ों बच्चों के दुख को समझने के लिए मैं नोबेल समिति का शुक्रगुजार हूं। यह मेरे लिए बड़े सम्मान की बात है।’

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।