आज तट से टकराएगा हुदहुद
(India)
चक्रवाती तूफान हुदहुद के विशाखापट्टनम तट पर टकराने से पहले ही तेज हवाओं ने तबाही मचानी शुरू कर दी है। 140 किलोमीटरध्प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवाओं के साथ-साथ भीषण बारिश ने भी तटीय इलाकों में खासा नुकसान पहुंचाया है। विशाखापत्तनम के कई इलाकों में बिजली गुल हो गई है और तेज हवाओं के साथ भारी बारिश जारी है। जिसके कारण कई जगह पेड़ भी उखड़ गए हैं. हुदहुद के विशाखापट्टनम तट से टकराने के वक्त 195 किलोमीटर की रफ्तार से आंधी आ सकती है। इस वजह से 6 मीटर तक उठ लहरें सकती हैं.समुद्र किनारे लोग अपने कच्चे घरों से बाहर निकल आए हैं और चक्रवाती तूफान हुदहुद का सामना करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। तूफान के मद्देनजर 60 से ज्यादा ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। आंध्र प्रदेश में आज चक्रवाती तूफान हुदहुद के टकराने के मद्देनजर राज्य सरकार के अधिकारियों ने तटीय इलाकों से लगभग चार लाख लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाने का काम बड़े पैमाने पर शुरू कर दिया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।