प्रधानमंत्री ने बुलाई आपातकालीन उच्च-स्तरीय बैठक
(India)
चक्रवात ‘हुदहुद’ की तैयारियों की समीक्षा के लिए एक आपातकालीन उच्च-स्तरीय बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने को कहा कि राहत एवं बचाव अभियान सुचारू तरीके से आगे बढ़े और लोगों को चक्रवात के बारे में पल-पल की जानकारी दी जाए। मोदी ने गृह मंत्री राजनाथ सिंह से भी कहा कि वह उन राज्यों के मुख्यमंत्रियों के संपर्क में रहें जिनके चक्रवात से प्रभावित होने की आशंका है। इस समीक्षा बैठक में कैबिनेट सचिव अजित कुमार सेठ, प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्र, गृह सचिव अनिल गोस्वामी और रक्षा सचिव के अलावा भारतीय मौसम विभाग एवं पीएमओ के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल थे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।