16 अक्टूबर को शुरू होगा पोर्टेबल पीएफ खाता
(India)
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 16 अक्टूबर को पोर्टेबल पीएफ खाता सहित कामगारों के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं और एक एकीकृत वेब पोर्टल शुरू करेंगे। इसमें श्रम कानून का अनुपालन करने के मामले में फर्मों की पड़ताल की जा सकेगी। श्रम मंत्रालय के अनुसार प्रधानमंत्री 16 अक्टूबर को उस समारोह की अध्यक्षता करेंगे, जिसमें कामगारों के लिए विभिन्न योजनाओं की शुरुआत की जाएगी. इसमें ईपीएफओ ग्राहकों के लिए सार्वभौम खाता संख्या और फर्मों के केन्द्रीयकृत पड़ताल के लिए एक वेब पोर्टल शामिल है.’ इनके अलावा श्रम मंत्रालय द्वारा औद्योगिक प्रशिक्षण को प्रोत्साहन देने के प्रयासों के तहत इस तरह के संस्थानों से सफल और विभिन्न कंपनियों में शीर्ष पद पर आसीन कुछ व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।